Friday, April 26, 2024
Advertisement

यूपी: BJP मुख्यालय में लगी आग से मचा हड़कंप, कंप्यूटर रूम जलकर खाक

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में गुरुवार देर रात आग लगने के कारण कई कंप्यूटर जलकर खाक हो गए।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: February 01, 2019 17:27 IST
lucknow bjp headquarter- India TV Hindi
lucknow bjp headquarter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय में गुरुवार देर रात आग लगने के कारण कई कंप्यूटर जलकर खाक हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। आग लगने के समय विधानसभा मार्ग पर स्थित कार्यालय बंद था और वहां कुछ जूनियर स्टाफ और सुरक्षाकर्मी ही मौजूद थे।

कार्यालय का कंप्यूटर रूम आग लगने के कारण तबाह हो गया और कागजात भी खाक हो गए।

हाईसिक्योरिटी जोन में लगी आग से सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। भाजपा मुख्यालय विधानभवन के सामने स्थित है ऐसे में सुरक्षा में चूक भारी लापरवाही मानी जा रही है। अभी आग से होने वाले नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है।

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement