Friday, April 26, 2024
Advertisement

संयुक्त राष्ट्र ने दिवाली पर डाक टिकट जारी किए, भारत के प्रतिनिधि अकबरुद्दीन ने किया ट्वीट

"रोशनी के पावन त्योहार दिवाली के अवसर पर डाक टिकटों की पहली खेप पर बुराई पर अच्छाई की जीत की हमारी साझा प्रार्थना को दर्शाने के लिए संयुक्त राष्ट्र डाक का शुक्रिया।"

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: November 07, 2018 17:47 IST
संयुक्त राष्ट्र ने दिवाली पर डाक टिकट जारी किए- India TV Hindi
Image Source : TWITTER संयुक्त राष्ट्र ने दिवाली पर डाक टिकट जारी किए

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के डाक विभाग ने दिवाली पर दो डाक टिकट जारी किए हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने एक ट्वीट किया, "रोशनी के पावन त्योहार दिवाली के अवसर पर डाक टिकटों की पहली खेप पर बुराई पर अच्छाई की जीत की हमारी साझा प्रार्थना को दर्शाने के लिए संयुक्त राष्ट्र डाक का शुक्रिया।"

1.15 डॉलर मूल्य वर्ग की इस शीट में 10 डाक टिकटें और नाम-पत्र भी जारी किए गए हैं। डाक टिकट को पिछले महीने ही आधिकारिक रूप से जारी किया गया था और अब यह संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय डाक कार्यालय में तथा ऑनलाइन उपलब्ध है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement