Wednesday, May 08, 2024
Advertisement

उत्तर प्रदेश हिन्दुस्तान का सबसे असुरक्षित राज्य: उमा भारती

केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय हिन्दुस्तान का सबसे असुरक्षित राज्य है।

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: June 22, 2016 6:50 IST
uma bharti- India TV Hindi
uma bharti

जयपुर: केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय हिन्दुस्तान का सबसे असुरक्षित राज्य है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के कैराना ने तो प्रदेश के बदसूरत चेहरे की एक झलक दिखाई है अन्यथा उत्तरप्रदेश में कहीं जातिगत कारणों से कहीं सामप्रदायिक कारणों से तो कहीं कानून व्यवस्थाओं के कारणों से लोग वहां से पलायन कर रहे हैं। इस समय उत्तर प्रदेश हिन्दुस्तान के नागरिकों के लिये सबसे असुरक्षित राज्य है, उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से ज्यादा अगर असुरक्षा है तो वह उत्तर प्रदेश में है। रामवृक्ष की घटना उसका उदाहरण है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सासंद ओम माथुर से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उमा भारती ने कहा कि जब वह मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थी तब ओम माथुर मध्यप्रदेश के प्रभारी थे, इसलिये वह उनकी एहसानमंद हैं, हम उनकी बदौलत भारी मतों से चुनाव जीते थे। ओम माथुर ने कहा कि उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement