Friday, April 26, 2024
Advertisement

छत्तीसगढ़: भरे बाजार में नक्सलियों ने की गोलीबारी, 2 जवान जख्मी, नक्सली ढेर

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर रवाना किया गया है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 03, 2018 22:50 IST
सुरक्षा बल के जवान।- India TV Hindi
Image Source : PTI सुरक्षा बल के जवान।

बीजापुर: छत्तीसगढ़ में बस्तर के अति संवेदनशील बीजापुर जिले के बासागुड़ा गांव में लगे साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने दहशत फैलाने और पुलिस जवानों को निशाना बनाने के लिए गोलीबारी की, जिसमें दो जवान घायल हो गए। इस दौरान जवाबी गोलीबारी में एक नक्सली भी मारा गया। दक्षिण बस्तर के पुलिस उपमहानिरीक्षक रतन लाल डांगी ने बताया, "बासागुड़ा में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार था। पुलिस के कई जवान अलग-अलग दिशाओं में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान वहां पहुंचे पांच-छह नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें दो सहायक आरक्षक उमेश दुर्गम और शंकर पुनेम घायल हो गए। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर है।"

उन्होंने बताया कि बीजापुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर रवाना किया गया है। डांगी ने बताया, "पुलिस की जवाबी गोलीबारी में एक नक्सली भी मारा गया है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया है।" पुलिस के अनुसार, बाजार में गोली चलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। दहशत से तत्काल बाजार खाली हो गया। नजदीक ही पोटाकेबिन में कई बच्चे फंसे हुए हैं, जो एक कमरे में बंद हैं। क्षेत्र में पूरी तरह दहशत का माहौल है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement