Saturday, April 20, 2024
Advertisement

कांस्टेबल को चप्पल से मारा, दंबगई दिखाने वाली महिला नेता गिरफ्तार

टीआरएस के ‘मौला अली महिला संयुक्त कार्य समिति’ की अध्यक्ष और वार्ड सदस्य सैय्यद मोहमूदा बेगम को यातायात कांस्टेबल मोहम्मद मुजफ्फर को पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: July 19, 2019 19:15 IST
ARRESTED- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतिकात्मक तस्वीर

हैदराबाद। तेलंगाना राष्ट्र समिति की एक स्थानीय महिला नेता को एक यातायात कांस्टेबल को चप्पल से मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के परिवार के सदस्यों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया था जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कांस्टेबल ने कर ली थी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक टीआरएस के ‘मौला अली महिला संयुक्त कार्य समिति’ की अध्यक्ष और वार्ड सदस्य सैय्यद मोहमूदा बेगम को यातायात कांस्टेबल मोहम्मद मुजफ्फर को पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ ही उनके पति और परिवार के तीन सदस्यों को भी बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि कांस्टेबल ने एक बाइक पर तीन लोगों को सवार देखकर यातायात नियमों के उल्लंघन का वीडियो बना लिया था। इस पर नाराज होकर बाइक सवार एक व्यक्ति ने उन्हें गाली दी और वहां से चला गया। इसके 15 मिनट बाद आरोपी अपने परिवार के सदस्यों बेगम और उनके पति के साथ आया और मुजफ्फर की पिटाई की। वहीं महिला नेता ने भी कांस्टेबल को चप्पल से मारा।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement