Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

ट्राई प्रमुख की व्यक्तिगत जानकारी आधार डाटाबेस, सर्वर से नहीं ली गई: UIDAI

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ट्राई प्रमुख आर.एस. शर्मा के बचाव में उतरते हुए कहा कि शर्मा की जो व्यक्तिगत जानकारी ट्विटर पर डाली जा रही है, वह आधार डाटाबेस अथवा उसके सर्वर से नहीं ली गई है।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: July 30, 2018 9:22 IST
ट्राई, UIDAI, आधार, आर.एस. शर्मा ट्राई, ट्राई आर.एस. शर्मा- India TV Hindi
ट्राई प्रमुख की व्यक्तिगत जानकारी आधार डाटाबेस, सर्वर से नहीं ली गई: UIDAI

नई दिल्ली: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने ट्राई प्रमुख आर.एस. शर्मा के बचाव में उतरते हुए कहा कि शर्मा की जो व्यक्तिगत जानकारी ट्विटर पर डाली जा रही है, वह आधार डाटाबेस अथवा उसके सर्वर से नहीं ली गई है। इस बारे में डाटाबेस को हैक किए जाने के जो दावे किए जा रहे हैं वह जानकारी गूगल सर्च पर आसानी से उपलब्ध है। इसके लिए 12 अंकों के विशिष्ट पहचान संख्या की आवश्यकता भी नहीं है। 

Related Stories

आधार नंबर के संभावित दुरुपयोग को लेकर आर. एस. शर्मा और कुछ ट्विटर उपयोगक्ताओं के बीच बड़ा विवाद छिड़ा हुआ है। UIDAI इस विवाद में शर्मा के समर्थन में कूद पड़ा है। दरअसल ट्राई प्रमुख ने कल ट्विटर पर अपना आधार नंबर सार्वजनिक तौर पर जारी करते हुये खुली चुनौती दी थी कि क्या केवल आधार नंबर जानने से ही कोई उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बाद ट्विटर इस्तेमाल करने वालों के बीच खुली जंग छिड़ गई और इनमें कईयों ने शर्मा की व्यक्तिगत जानकारी, पैन, मोबाइल नंबर, घर का पता इत्यादि बताना शुरू कर दिया। 

UIDAI ने एक वक्तव्य में कहा है, ‘‘.....ट्विटर पर जिस व्यक्ति, आर एस शर्मा की जानकारी को प्रकाशित किया जा रहा है वह आधार डाटाबेस से नहीं या फिर UIDAI​ के सर्वर से नहीं उठाई गई है।’’ इसमें कहा गया है कि शर्मा पिछले कई दशकों से सरकारी सेवा में हैं और उनके बारे में काफी कुछ जानकारी गूगल सर्च तथा कई अन्य साइट पर उपलब्ध है। यह जानकारी आधार नंबर के बिना भी गूगल पर केवल सामान्य खोज करने से उपलब्ध हो जाएगी। 

UIDAI ने कहा, ‘‘वास्तव में जिस जानकारी को हैक करके प्राप्त जानकारी बताया जा रहा है, जैसे शर्मा का व्यक्तिगत ब्यौरा, उनके घर का पता, जन्म तिथि, फोटो, मोबाइल नंबर, ई-मेल पता आदि ये तमाम जानकारी पहले से ही सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं।’’ कई ट्विटर उपयोक्ताओं ने दावा किया है कि उन्होंने आधार डाटाबेस को हैक कर आर. एस. शर्मा (ट्राई प्रमुख) से जुड़ी तमाम जानकारी हासिल कर ली है। हालांकि आधार नंबर जारी करने वाली सरकारी संस्था UIDAI​ ने इन दावों को स्वांग करना बताया है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement