Friday, March 29, 2024
Advertisement

असम और बिहार में बाढ़ से 55 लोगों की मौत, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण 14 की मौत

बिहार और असम में बाढ़ का कहर मंगलवार को जारी रहा और दोनों राज्यों में इसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 55 हो गई। इस बीच, उत्तर प्रदेश में भी वर्षाजनित हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, केरल में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी हुआ है।

Bhasha Written by: Bhasha
Updated on: July 17, 2019 0:02 IST
Flood-affected villagers use a boat to take a patient to...- India TV Hindi
Image Source : PTI Flood-affected villagers use a boat to take a patient to hospital from their inundated village at Mithan Sharay in Muzaffarpur.

नई दिल्ली: बिहार और असम में बाढ़ का कहर मंगलवार को जारी रहा और दोनों राज्यों में इसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 55 हो गई। इस बीच, उत्तर प्रदेश में भी वर्षाजनित हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, केरल में बेहद भारी बारिश की भविष्यवाणी के बाद रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य में बेहद भारी बारिश की संभावना जतायी है।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर प्रदेश में वर्षाजनित हादसों में मंगलवार को 14 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जिला मजिस्ट्रेटों को पीड़ितों के परिजन को तत्काल चार-चार लाख रुपए मुहैया कराने का आदेश दिया है। उत्तर भारत में, पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश जारी है जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन हल्की बारिश हुई। 

People cross a flooded street following incessant monsoon rainfall, at Madhubani district.

Image Source : PTI
People cross a flooded street following incessant monsoon rainfall, at Madhubani district.

बिहार में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की करीब 19 टीमों को तैनात किया गया है। केन्द्र ने राज्य सरकार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। राज्य में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है और 16 जिलों में 25.71 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, नेपाल के जलक्षेत्रों में असामान्य मूसलाधार वर्षा और उसके बाद नदियों में बड़े पैमाने पर पानी छोड़े जाने के कारण बिहार में बाढ़ आई है। यहां एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। 

A flood-affected villager moves LPG cylinders loaded on a boat to a safer place, in Morigaon.

Image Source : PTI
A flood-affected villager moves LPG cylinders loaded on a boat to a safer place, in Morigaon.

असम के 33 जिले भी बाढ़ की चपेट में हैं, जिनमें 17 लोगों की मौत हुई है और 45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार केरल के छह जिलों में 24 घंटे के भीतर 204 मिलीमीटर तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के इडुक्की, मलप्पुरम, वायनाड, कन्नूर, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों में 18-20 जुलाई के दौरान बेहद भारी वर्षा होने की संभावना है।

Flood-affected villagers transport their belongings to a safer place from their flooded village at Mithan Sharay in Muzaffarpur district.

Image Source : PTI
Flood-affected villagers transport their belongings to a safer place from their flooded village at Mithan Sharay in Muzaffarpur district.

असम में आई बाढ़ से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 150 से अधिक शिकार रोकथाम शिविर प्रभावित हुए हैं। हालांकि इस राष्ट्रीय उद्यान में शिकार पर लगाम लगाने के लिये अधिकारी 24 घंटे काम कर रहे हैं। कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement