Thursday, March 28, 2024
Advertisement

प. बंगाल: TMC, कांग्रेस और माकपा ने राज्यपाल केएन त्रिपाठी की टिप्पणी पर जताया ऐतराज, की आलोचना

तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के निवर्तमान राज्यपाल के एन त्रिपाठी की इस टिप्पणी के लिए उन पर पलटवार किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुष्टीकरण नीति का राज्य के सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है

Bhasha Written by: Bhasha
Updated on: July 27, 2019 23:25 IST
West Bengal governor Keshari Nath Tripathi- India TV Hindi
Image Source : PTI West Bengal governor Keshari Nath Tripathi

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के निवर्तमान राज्यपाल केएन त्रिपाठी की इस टिप्पणी के लिए उन पर पलटवार किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुष्टीकरण नीति का राज्य के सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। सत्तारूढ पार्टी ने राज्यपाल से सवाल किया कि क्या यह ‘‘नंबर बढाने का प्रयास’’ है। तृणमूल कांग्रेस के अलावा विपक्षी माकपा और कांग्रेस ने इसे गलत समय पर की गई टिप्पणी करार दिया। 

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने सवाल उठाया कि त्रिपाठी ने इससे पहले यह क्यों नहीं कहा। अगले राज्यपाल जगदीप धनकड़ 30 जुलाई को शपथ लेंगे। चटर्जी ने तीखी टिप्पणी में कहा, ‘‘क्या यह अपने नंबर बढाने का प्रयास था? इसीलिए हमने (तृणमूल) पहले कहा था कि राजभवन भाजपा का पार्टी कार्यालय बन गया है। यह अब सच साबित हुआ है।’’ 

उधर, माकपा नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि यह गलत समय पर की गई टिप्पणी है, हालांकि यह पूरी तरह से गलत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (राज्यपाल) राजभवन से यह नहीं कहना चाहिए था, हालांकि जो उन्होंने कहा वह पूरी तरह से गलत नहीं है।’’ 

कांग्रेसी नेता और राज्यसभा सदस्य प्रदीप भट्टाचार्य ने सवाल किया कि निवर्तमान राज्यपाल ने अपने कार्यकाल के अंत में आकर इस तरह का बयान क्यों दिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने राज्यपाल के बयान को सही ठहराया।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement