Friday, March 29, 2024
Advertisement

शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी का निधन, कोलकाता के अस्पताल में ली अंतिम सांस

भारतीय शास्त्रीय संगीत की लोकप्रिय गायिका गिरिजा देवी का मंगलवार रात कोलकाता के अस्पताल में देहांत हो गया।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: October 24, 2017 23:30 IST
Girija devi- India TV Hindi
Image Source : ANI Girija devi

नई दिल्ली:  भारतीय शास्त्रीय संगीत की लोकप्रिय गायिका गिरिजा देवी का मंगलवार रात कोलकाता के अस्पताल में देहांत हो गया। ठुमरी साम्राज्ञी के रूप में प्रख्यात पद्म विभूषण गिरिजा देवी को सुबह तबीयत खराब होने पर कोलकाता के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी तबीयत में थोड़ा बहुत सुधार आया लेकिन रात में 8 बजे के बाद हालात नाजुक होने लगे। रात साढ़े नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

गिरिजा देवी बनारस घराने की सशक्त आवाज रही हैं। उनका जन्म 8 मई 1929 में बनारस में हुआ था। उनके पिता रामदेव राय जमींदार थे और गिरिजा देवी के पहले गुरु भी वही था। 9 साल की उम्र में गिरिज देवी ने फिल्म 'याद रहे' में अभिनय भी किया। गिरिजी देवी को 1972 में पद्मश्री, 1989 में पद्मभूषण और 2016 में पद्मविभूषण से नवाजा गया। 1977 में उन्हें संगीत अकादमी का अवार्ड भी मिला।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement