Friday, March 29, 2024
Advertisement

पाकिस्तान के तीन भाइयों को भारत की नागरिकता दी गई

पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सनान, मोहम्मद रूमान और मोहम्मद सैफ को निजामाबाद राजस्व मंडलीय अधिकारी ने उनकी मां की मौजूदगी में उन्हें भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र दिया। तीनों भाइयों की उम्र 20 से 27 साल के बीच है...

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: June 20, 2018 19:58 IST
पाकिस्तान के तीन...- India TV Hindi
पाकिस्तान के तीन भाइयों को भारत की नागरिकता दी गई

हैदराबाद: पाकिस्तान में जन्मे लेकिन 2004 से तेलंगाना के निजामाबाद जिले में रह रहे तीन भाइयों को भारत की नागरिकता दी गई है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सनान, मोहम्मद रूमान और मोहम्मद सैफ को निजामाबाद राजस्व मंडलीय अधिकारी ने उनकी मां की मौजूदगी में उन्हें भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र दिया। तीनों भाइयों की उम्र 20 से 27 साल के बीच है।

अधिकारी ने बताया उनकी मां निजामाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने 1988 में अपने दूर के रिश्तेदार और पाकिस्तानी नागरिक से शादी की थी और पाकिस्तान चली गई थीं। अधिकारी के मुताबिक, 2004 में दंपति का तलाक हो गया और उसी साल महिला निजामाबाद लौट आईं। तब से ही उनके बच्चे लंबी अवधि के वीजा पर उनके साथ रह रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि नियमों के मुताबिक, कोई भी विदेशी नागरिक देश में सात साल रहने के बाद भारत की नागरिकता के लिए आवेदन कर सकता है। महिला ने 2016 में अपने तीन बच्चों को भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए आवेदन किया था।

जांच के बाद उनकी फाइल को राज्य सरकार को भेजा गया था जिसने इसे गृह मंत्रालय को भेज दिया। केंद्र ने हाल में उनके आवेदन को मंजूरी दे दी और उन्हें भारतीय नागरिकता प्रदान कर दी गई। अधिकारी ने बताया कि तीनों को कल नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे गए।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement