Thursday, April 25, 2024
Advertisement

CTET Admit Card 2018: एडमिट कार्ड हुए जारी, वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

ऐसे उम्मीदवार जिनका एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा होगा वह 30 नवंबर तक CBSE में संपर्क कर सकते हैं।

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Updated on: November 22, 2018 13:35 IST
TET 2018 admit card - India TV Hindi
TET 2018 admit card 

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।  अगर आपने या आपके किसी करीबी ने दिसंबर में होने वाली CTET परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आप भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवार जिनका एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा होगा वह 30 नवंबर तक CBSE में संपर्क कर सकते हैं।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

अगर आपने CTET परीक्षा के लिए आवेदन किया हुआ है तो अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए www.ctet.nic.in वेबसाइट पर विजिट करें, वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Admit Card के टैब पर क्लिक करना होगा और उसके बाद मांगी गई जानकारी को भरना होगा। पूरी प्रक्रिया का पालन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

TET 2018 admit card

TET 2018 admit card 

CTET का पेपर 9 दिसंबर को होने जा रहा है और इस बार CBSE 11वीं बार इस परीक्षा को लेने जा रहा है, देशभर में 92 शहरों में CTET के परीक्षा केंद्र रखे गए हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement