Saturday, April 20, 2024
Advertisement

तमिलनाडु के 13 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी, 8410 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया

तमिलनाडु के थेनी और मदुरै जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। कावेरी और भवानी नदियों के तटों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पंहुचाया गया है।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Updated on: August 18, 2018 9:08 IST
तमिलनाडु, बाढ़, अलर्ट जारी, 8410 लोग राहत शिविरों में पहुंचाया गया- India TV Hindi
Image Source : REUTERS तमिलनाडु के 13 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी, 8410 लोग राहत शिविरों में पहुंचाया गया

चेन्नई (तमिलनाडु): तमिलनाडु के थेनी और मदुरै जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। कावेरी और भवानी नदियों के तटों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पंहुचाया गया है। मेट्टूर सहित तीन बांधों से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 8,410 लोगों ने कर्नाटक के जलाशयों से काफी मात्रा में जल प्रवाह होने के मद्देनजर राहत शिविरों में शरण ली है। उन्होंने बताया कि मेट्टूर, भवानी सागर और अमरावती बांधों से संयुक्त रूप से 2. 30 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है।

राजस्व मंत्री आरबी उदय कुमार ने बताया कि पेरियार और वैगई बांधों से बहुत अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के चलते थेनी और मदुरै जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, राज्य के 13 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया जा चुका है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement