Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

पुणे में जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने पेश की मिसाल, नहीं मनाई ईद, बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्र किया धन

महाराष्ट्र में बाढ़ को देखते हुए जम्मू-कश्मीर के कई छात्रों ने ईद न मनाने का फैसला किया। इस बात की जानकारी DIPR-J&K ने ट्वीट कर दी। 

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: August 12, 2019 19:55 IST
Kolhapur Flood- India TV Hindi
Image Source : PTI A view of a flooded area following incessant rainfall in Kolhapur district.

नई दिल्ली। बाढ़ की वजह से महाराष्ट्र के कई जिले प्रभावित हैं। सूबे में बाढ़ से अब तक 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और चार लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सूबे में आपदा और राहत बलों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगे हुए हैं। इस बीच महाराष्ट्र से एक सुकून देने वाली खबर आई है।

दरअसल महाराष्ट्र में बाढ़ को देखते हुए जम्मू-कश्मीर के कई छात्रों ने ईद न मनाने का फैसला किया। इस बात की जानकारी DIPR-J&K ने ट्वीट कर दी। ट्वीट मे बताया गया कि पश्चिमी महाराष्ट्र में आपदाकारी बाढ़ की वजह से जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने पुणे के सरहद भवन में आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम को न मनाने का फैसला किया। इतना ही नहीं जम्मू-कश्मीर के इन छात्रों ने ईद के मौके पर बाढ़ पीड़ितों के लिए फंड रेजिंग ईवेंट का आयोजन भी किया।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement