Friday, April 26, 2024
Advertisement

चेन्नई में जयललिता की भतीजी दीपा के पार्टी कार्यालय पर पथराव

घटना में कुछ खिड़कियों के शीशे टूट गए और बाद में पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने संदेह व्यक्त किया कि...

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: December 26, 2017 15:43 IST
deepa jayakumar- India TV Hindi
deepa jayakumar

चेन्नई: दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की भतीजी जे. दीपा के पार्टी कार्यालय पर कल देर रात कुछ लोगों ने पथराव किया। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

दीपा ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना कल रात साढ़े 12 बजे उस समय हुई जब टी नगर में स्थित एमजीआर अम्मा दीपा पेरवई कार्यालय पर कुछ लोगों ने यह जानकारी दिया।

घटना में कुछ खिड़कियों के शीशे टूट गए और बाद में पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने संदेह व्यक्त किया कि इस घटना के पीछे कुछ परिचित लोग होंगे।

पुलिस ने बताया कि दीपा ने ममबलम थाना में एक शिकायत दर्ज करायी है और मामले की जांच की जा रही है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement