Thursday, March 28, 2024
Advertisement

मुंबई: शिवसेना के अखबार सामना के ऑफिस पर पथराव, ऑफिस का शीशा टूटा

मुंबई: नवी मुंबई में शिवसेना के अखबार सामना के दफ्तर में तोड़फोड़ हुई है। तोड़फोड़ का आरोप मराठा समाज के लोगों पर लगा है। सानपाडा के दफ्तर में पहुंचकर लोंगों ने हंगामा किया और पत्थर

India TV News Desk India TV News Desk
Updated on: September 27, 2016 17:17 IST
uddhav thackeray- India TV Hindi
uddhav thackeray

मुंबई: नवी मुंबई में शिवसेना के अखबार सामना के दफ्तर में तोड़फोड़ हुई है। तोड़फोड़ का आरोप मराठा समाज के लोगों पर लगा है। सानपाडा के दफ्तर में पहुंचकर लोंगों ने हंगामा किया और पत्थर फेंके जिससे बिल्डिंग के शीशे टूट गए और दीवार को भी नुकसान पहुंचाया गया। लोग अखबार में मराठा समाज पर की गई टिप्पणी से नाराज थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

(देश विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

बता दें कि शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपा एक कार्टून विवाद का कारण बन गया है। कार्टून के विरोध में राज्य भर में मराठा समाज ने अपना गुस्सा जाहिर किया। पार्टी के विरोध में नारे लगाए गए और मुखपत्र क प्रतियां जलाई गई। इतना ही नहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और संजय राउत के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement