Friday, March 29, 2024
Advertisement

ईद की नमाज के बाद श्रीनगर में पत्थरबाजी, प्रदर्शनकारियों-सुरक्षा बलों के बीच झड़प

शहर के नौहट्टा में नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर और मारे गए आतंकवादी जाकिर मूसा के समर्थन में बैनर पकड़े हुए थे। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे इन खबरों की पुष्टि कर रहे हैं।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: June 05, 2019 14:09 IST
ईद की नमाज के बाद श्रीनगर में पत्थरबाजी, प्रदर्शनकारियों-सुरक्षा बलों के बीच झड़प- India TV Hindi
ईद की नमाज के बाद श्रीनगर में पत्थरबाजी, प्रदर्शनकारियों-सुरक्षा बलों के बीच झड़प

नई दिल्ली: ईद के पाक मौके पर श्रीनगर की जामिया मस्जिद में जैसे ही नमाज खत्म हुई पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर जमकर पत्थर चलाए। ऐसे में सुरक्षाबलों को भी अपनी सुरक्षा की खातिर आंसू गैस के गोले दागने पड़े। कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प की भी खबरें हैं।

Related Stories

अधिकारियों ने बताया कि इन झड़पों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राज्य में ईद का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है। सुबह से ही लोग मस्जिदों और दरगाहों पर जाते हैं, नमाज पढ़ते हैं और जकात करते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ईद की नमाज के बाद पुराने शहर के कुछ हिस्सों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई। उत्तरी कश्मीर के सोपोर और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग से भी झड़प की सूचना है।

सूचनाओं के अनुसार, शहर के नौहट्टा में नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर और मारे गए आतंकवादी जाकिर मूसा के समर्थन में बैनर पकड़े हुए थे। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे इन खबरों की पुष्टि कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने में बहुत धैर्य और नियंत्रण दिखाया। उन्होंने बताया कि घाटी में अन्य जगहों पर हालात शांतिपूर्ण रहे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement