Friday, March 29, 2024
Advertisement

मणिपुर: नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ हड़ताल, आम जनजीवन प्रभावित

मणिपुर में बृहस्पतिवार को नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ 66 संगठनों के समूह की 24 घंटे की हड़ताल के चलते कई इलाकों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: January 31, 2019 13:30 IST
strike- India TV Hindi
strike

मणिपुर में बृहस्पतिवार को नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ 66 संगठनों के समूह की 24 घंटे की हड़ताल के चलते कई इलाकों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने कहा कि राजधानी इम्फाल समेत कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है। 

हाल ही में गठित मणिपुर पीपुल्स अगेंस्ट सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल (एमपीएसीएबी) ने बुधवार मध्यरात्रि को 66 संगठनों के साथ इस हड़ताल का आह्वान किया था। समूह विधेयक को वापस लेने की मांग कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि कई जिलों में शैक्षिक संस्थान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहे जबकि वाहन भी नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। 

नागरिकता (संशोधन) विधेयक में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भागकर भारत में शरण लेने वाले गैर मुस्लिम समुदाय के लोगों को नागरिकता पाने के लिये 12 वर्ष भारत में रहने की अनिवार्यता की जगह छह साल में नागरिकता दिये जाने का प्रावधान है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement