Friday, April 26, 2024
Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति शुक्रवार को पहुंचेंगे, गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट होंगे

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामफोसा शुक्रवार से दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे और गणतंत्र दिवस समारोह पर वह मुख्य अतिथि होंगे।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: January 22, 2019 22:58 IST
south african president cyril ramaphosa and pm modi- India TV Hindi
south african president cyril ramaphosa and pm modi

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामफोसा शुक्रवार से दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे और गणतंत्र दिवस समारोह पर वह मुख्य अतिथि होंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि रामफोसा के साथ उनकी पत्नी डॉ. शेपो मोसेपे, नौ मंत्रियों सहित उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, वरिष्ठ अधिकारी और 50 सदस्यों का व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

नेल्सन मंडेला के बाद वह दक्षिण अफ्रीका के दूसरे राष्ट्रपति होंगे जो गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे। देश के राष्ट्रपति के तौर पर रामफोसा की यह पहली भारत यात्रा होगी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति रामफोसा के साथ उनकी पत्नी डॉ. शेपो मोसेपे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड की सम्मानित अतिथि होंगी।’’ दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दौरे में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और परस्पर हितों के वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत वार्ता करेंगे। मोदी उनके सम्मान में 25 जनवरी को दोपहर का भोजन आयोजित करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस दौरे से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच संबंधों में और मजबूती आने की उम्मीद है।’’

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement