Friday, April 19, 2024
Advertisement

आंध्रप्रदेश : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 6 मरे

हैदराबाद : आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट होने से कम से कम छह लोग मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे

IANS IANS
Published on: March 30, 2015 15:28 IST
- India TV Hindi

हैदराबाद : आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट होने से कम से कम छह लोग मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय फैक्ट्री में 10 से ज्यादा लोग काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मारे गए लोगों के परिवार को 2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को सभी प्रकार की सहायता मुहैया कराने का आदेश दिया है।

तटीय शहर विशाखापत्तनम से 100 किलोमीटर दूर एस. रायवरम मंडल के गोकुलपाडु गांव में यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने कहा कि तेज विस्फोट सुनाई दिया और इमारत में आग लग गई। पास के गांवों से अग्निशमन अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

मलबे को हटाने के बाद ही दुर्घटना में हताहत हुए लोगों की संख्या की जानकारी मिल सकती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के समय फैक्ट्री में 10 से ज्यादा लोग काम कर रहे थे।

घायलों को विशाखापत्तनम अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कुछ घायलों की हालत देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है।

पुलिस ने कहा कि विस्फोट और आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement