Friday, March 29, 2024
Advertisement

राजीव गांधी के नाम वाले साइनबोर्ड पर कालिख पोती, दिल्ली में भी हुआ प्रदर्शन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम वाले एक नाम पट्ट (साइनबोर्ड) पर गुरुवार को कुछ अज्ञात लोगों ने कालिख पोत दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: December 27, 2018 18:35 IST
राजीव गांधी के नाम...- India TV Hindi
राजीव गांधी के नाम वाले साइनबोर्ड पर कालिख पोती

चंडीगढ़: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम वाले एक नाम पट्ट (साइनबोर्ड) पर गुरुवार को कुछ अज्ञात लोगों ने कालिख पोत दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय के कॉलेज भवन के एक नाम पट्ट पर कालिख पोती गई।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई और पार्टी के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने इस कृत्य की आलोचना की है।

बुधवार को दिल्ली के राजीव चौक पर भी लगे एक साइनबोर्ड पर प्रदर्शनकारियों ने कालिख पोत दी। इन्होंने राजीव गांधी के खिलाफ नारे लगाए और राजीव चौक साइनबोर्ड पर जूतों की माला भी टांगी। इतना ही नहीं राजीव गांधी को सिख विरोधी दंगों के लिए जिम्मेदार बताते हुए इस चौक का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह चौक करने की मां की।

कुछ दिन पहले लुधियाना में राजीव गांधी की एक प्रतिमा पर कथित तौर पर शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने कालिख पोती थी।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement