Friday, April 26, 2024
Advertisement

भोपाल: शिवराज सिंह चौहान और BJP विधायकों ने गाया वंदे मातरम्, कांग्रेस को दिखाई ताकत

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीत कालीन सत्र से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और BJP विधायकों ने वन्दे मातरम् गया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: January 07, 2019 11:57 IST
मध्य प्रदेश विधानसभा...- India TV Hindi
मध्य प्रदेश विधानसभा के शीत कालीन सत्र से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और BJP विधायकों ने वन्दे मातरम् गया।

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के शीत कालीन सत्र से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और BJP विधायकों ने वंदे मातरम् गया। सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी ने वल्लभ भवन के सामने स्थित पार्क में वंदे मातरम् गाकर कांग्रेस को अपनी एकजुटता की ताकत दिखाई।​ वंदे मातरम् गाने के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, नंदकुमार सिंह चौहान, गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह, नरोत्तम मिश्रा, राकेश सिंह, सीतासरण शर्मा जैसे कई बड़े नेता शामिल हुए।

शिवराज सिंह चौहान ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो वंदे मारतम् जरूर गाएंगे। उन्होंने ट्वीट कर बीजेपी नेताओं और आम लोगों से वंदे मातरम् गाने को लेकर अपील भी की थी।उन्होंने लिखा था कि 'आइए, आज (सोमवार) 10:00 बजे हम सभी वंदे मातरम् का गान करें। आप सभी से अपील है कि आप उस समय जहाँ भी हों, वहाँ वंदे मातरम गाएं और अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर उसे लाईव करें।'

बता दें कि प्रदेश में कमलनाथ सरकार के आने के बाद पहले महीने के पहले कार्यदिवस को राष्ट्रगान गाने की परंपरा को रोक दिया गया था, हालांकिं, विवाद बढ़ने के बाद सरकार ने अपने फैसले में संशोधन भी किया था। अब राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जताने और अपना विरोध दर्ज कराने के लिए BJP ने विधानसभा के शीत कालीन सत्र से पहले वन्दे मातरम् गया।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement