Thursday, March 28, 2024
Advertisement

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केरल के मछुआरों की नोबेल पुरस्कार के लिए अनुशंसा की

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केरल के उन मछुआरों की नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अनुशंसा की है जिन्होंने 2018 में राज्य में आई बाढ़ के दौरान बचाव कार्यों में मदद की थी।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: February 06, 2019 23:16 IST
Shashi Tharoor- India TV Hindi
Shashi Tharoor

तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केरल के उन मछुआरों की नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अनुशंसा की है जिन्होंने 2018 में राज्य में आई बाढ़ के दौरान बचाव कार्यों में मदद की थी। तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर ने नॉर्वे की नोबेल समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि केरल के मछुआरों का समूह त्रासदी के दौरान अपनी जान और अपनी जीविका के साधन नौकाओं की परवाह किए बिना नागरिकों को बचाने के काम में जुट गए। 

थरूर ने कहा कि मछुआरे अपनी नौकाओं को अंदरूनी इलाकों में ले गए और स्थानीय स्थितियों की बेहतर जानकारी होने के वजह से राहत कार्य में उनकी हिस्सेदारी काफी सहायक साबित हुई। सांसद ने कहा कि उन्होंने अपने आस-पड़ोस में फंसे हुए कर्मियों की न सिर्फ सहायता की बल्कि बचाव टीमों की नौकाओं का मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि उनकी बाढ़ के दौरान लोगों की जान बचाने की सेवा स्पष्ट तौर पर दिखी। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement