Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

मध्य प्रदेश में गर्मी का असर चरम पर, पारा 46 डिग्री के पार पहुंचा

राज्य में गर्मी का असर चरम पर है, मंगलवार को मौसम साफ होने के साथ खिली धूप चुभन पैदा करने वाली है। बीते 24 घंटों में राज्य में खरगोन जिला सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया....

IANS Reported by: IANS
Published on: May 22, 2018 23:27 IST
representational image- India TV Hindi
representational image

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार को मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है। खरगोन में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई हैं।

राज्य में गर्मी का असर चरम पर है, मंगलवार को मौसम साफ होने के साथ खिली धूप चुभन पैदा करने वाली है। बीते 24 घंटों में राज्य में खरगोन जिला सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सिवनी में 12 मिलीमीटर और मलाजखंड में आठ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में रातें गर्म होने का अंदेशा जताया है और साथ ही लू चलने की भी संभावना जताई है। राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26.2 डिग्री, ग्वालियर का 24.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 42.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 44 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement