Friday, March 29, 2024
Advertisement

असम राज्य परिवहन निगम की बस तालाब में गिरी, हादसे में 7 लोगों की मौत, 20 घायल

असम राज्य परिवहन निगम की बस शनिवार को अनियंत्रित होकर गुवाहाटी और मुकलमुआ के बीच एक तलाब में गिर गई, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए है।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: October 20, 2018 19:21 IST
Seven dead, over 20 injured as bus falls into pond near Guwahati- India TV Hindi
Seven dead, over 20 injured as bus falls into pond near Guwahati

नई दिल्ली: असम के नलबारी जिले में शनिवार को तेज रफ्तार बस अचानक पलटकर एक तालाब में जा गिरी। हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और 21 लोग घायल हो गये। असम राज्य परिवहन निगम (एएसटीएस) की बस की रफ्तार तेज थी और अदाबारी इलाके में चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और यह पलटकर सड़क किनारे के एक तालाब में जा गिरी। यह घटना दोपहर करीब 3.30 बजे हुई। 

स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान में पुलिस और स्थानीय प्रशासन को सहायता की। दुर्घटना स्थल से तीन महिला सहित सात शवों को बरामद किया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल 21 अन्य लोगों को बचाया गया और अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि जिस समय दुर्घटना हुई उस समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे और कुछ लोगों के अभी भी अंदर फंसे होने की संभावना है। बस गुवाहाटी से बरपेटा की ओर जा रही थी। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement