Tuesday, April 23, 2024
Advertisement

भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का असर, सेंसेक्स 573 अंक टूटा

मुंबई: भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इसका असर पाकिस्तान के शेयर बाजार पर भी पड़ा है। सीमापार आतंकवादी ठिकानों पर हमले की जानकारी सामने

Bhasha Bhasha
Updated on: September 29, 2016 14:36 IST
sensex- India TV Hindi
sensex

मुंबई: भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इसका असर पाकिस्तान के शेयर बाजार पर भी पड़ा है। सीमापार आतंकवादी ठिकानों पर हमले की जानकारी सामने आने के बाद आज दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स तेजी से गिरकर 573 अंक तक टूट गया। हालांकि, बाद में यह कुछ संभल भी गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दोपहर 572.89 अंक या 2.02 प्रतिशत के नुकसान से 27,719.92 अंक तक गिर गया। विभिन्न वर्गों के सूचकांक रीयल्टी, स्वास्थ्य सेवा, बिजली और धातु 5.05 प्रतिशत तक नीचे आ गए।

Also read:

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 186.90 अंक या 2.13 प्रतिशत के नुकसान से 8,558.25 अंक तक गिर गया। सेंसेक्स में शामिल ज्यादातर शेयर नीचे आ गये।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement