Friday, April 19, 2024
Advertisement

भारत के विरोध के बाद सऊदी शहजादे मोहम्मद बिन सलमान इस्लामाबाद से रियाद गए, आज आएंगे दिल्ली

मोहम्मद बिन सलमान सोमवार को पाकिस्तान में थे जहां से वह दिल्ली आने वाले थे लेकिन पुलवामा हमले के बाद भारत ने उनके पाक से सीधे दिल्ली आने पर आपत्ति दर्ज की। 

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: February 19, 2019 9:59 IST
भारत के विरोध के बाद सऊदी शहजादे मोहम्मद बिन सलमान इस्लामाबाद से रियाद गए, आज आएंगे दिल्ली- India TV Hindi
भारत के विरोध के बाद सऊदी शहजादे मोहम्मद बिन सलमान इस्लामाबाद से रियाद गए, आज आएंगे दिल्ली

नयी दिल्ली: सऊदी अरब के शहजादा मोहम्मद बिन सलमान की भारत यात्रा को इस खाड़ी देश के राजदूत ने दोनों देशों के बीच सभी क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के लिए ‘ ऐतिहासिक अवसर’ बताया है। सऊदी अरब के युवराज सलमान खाड़ी देश के रक्षा मंत्री भी हैं। वह 19 फरवरी को भारत के पहले आधिकारिक दौरे पर पहुंचेंगे। उनकी इस यात्रा में आतंकवाद का विरोध और ऊर्जा सुरक्षा चर्चा के शीर्ष पर रहने की संभावना है।

Related Stories

मोहम्मद बिन सलमान सोमवार को पाकिस्तान में थे जहां से वह दिल्ली आने वाले थे लेकिन पुलवामा हमले के बाद भारत ने उनके पाक से सीधे दिल्ली आने पर आपत्ति दर्ज की। भारत के विरोध के बाद सऊदी शहजादे इस्लामाबाद से रियाद चले गए। अब वह रियाद से दिल्ली की फ्लाइट लेंगे। यह मोहम्मद बिन सलमान का पहला भारत दौरा है। बता दें कि भारत और सऊदी अरब अपने रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में जरूरी कदम उठा सकते हैं।

भारत सऊदी अरब का 8वां रणनीतिक साझेदार देश है। सूत्रों का कहना है कि सलमान की यात्रा के दौरान भारत और सऊदी अरब 5 एमओयू पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। वहीं रणनीतिक साझेदारी परिषद बनाने के तौर तरीकों पर भी काम किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि रत्नागिरी रिफाइनरी परियोजना में सऊदी अरामको और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के जरिए 44 बिलियन डॉलर के निवेश पर भी बातचीत होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करने के अलावा वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान मुलाकात करेंगे। पुलवामा के आतंकी हमले के बाद हो रही इस यात्रा में आतंकवाद से निबटने में सहयोग का मुद्दा वार्ता के एजेंडे में सबसे ऊपर रह सकता है। पुलवामा हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। सऊदी अरब ने भी इस आतंकी हमले की निंदा की थी। सलमान भारत के अलावा एशिया के पाकिस्तान, मलेशिया और इंडोनेशिया का भी दौरा कर रहे हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement