Friday, March 29, 2024
Advertisement

नागरिकता विधेयक सिर्फ असम के लिए नहीं, पूरे देश के लिए होगा: सर्वानंद सोनोवाल

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सोमवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक केवल असम के लिए नहीं है बल्कि पूरे देश के लिए है और एक धड़ा विधेयक के बारे में गलत सूचना फैलाकर राज्य की छवि खराब कर रहा है।

Bhasha Written by: Bhasha
Published on: December 09, 2019 22:01 IST
Assam's Chief Minister Sarbananda Sonowal- India TV Hindi
Image Source : PTI Assam's Chief Minister Sarbananda Sonowal (File Photo)

गुवाहाटी: मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सोमवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक केवल असम के लिए नहीं है बल्कि पूरे देश के लिए है और एक धड़ा विधेयक के बारे में गलत सूचना फैलाकर राज्य की छवि खराब कर रहा है। उन्होंने विधेयक के संबंध में किसी भी तरह के संदेहों को दूर करने के लिए लोगों के साथ चर्चा-विमर्श पर जोर दिया। सोनोवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चौकस रहने और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने का अनुरोध किया। 

सोनोवाल ने ट्वीट किया, ‘‘यह जानना महत्वपूर्ण है कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक केवल असम के लिए नहीं बल्कि समूचे भारत के लिए है लेकिन एक धड़ा गलत सूचना फैलाकर राज्य की छवि खराब कर रहा है कि सिर्फ असम को एक बार फिर अवैध प्रवासियों का भार झेलना होगा।’’ परोक्ष रूप से कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि असम समझौते को 34 साल हो चुके हैं और उसके बाद से कई सरकारें आयी-गयी, जो केवल सत्ता हथियाने में लगी रही। 

असम के लोगों के लिए लड़ने की प्रतिबद्धता किसी ने भी नहीं दिखायी। मुख्यमंत्री ने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के जिला और मंडल स्तरीय सम्मेलन के शुभारंभ के बाद ये ट्वीट किया।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement