Thursday, April 18, 2024
Advertisement

संत निरंकारी मिशन की माता सविंदर हरदेव का दिल्ली के बुराड़ी निधन

संत निरंकारी मिशन की माता सविंदर हरदेव महाराज का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Updated on: August 06, 2018 8:59 IST
संत निरंकारी मिशन, माता सविंदर हरदेव, दिल्ली, बुराड़ी, निधन- India TV Hindi
संत निरंकारी मिशन की माता सविंदर हरदेव का दिल्ली के बुराड़ी निधन

नई दिल्ली: संत निरंकारी मिशन की माता सविंदर हरदेव महाराज का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। रविवार करीब शाम 5 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली के बुराड़ी स्थित निरंकारी कॉलोनी में माता सविंदर का निधन हुआ। वह काफी समय से बीमार चल रही थीं। 

Related Stories

माता सविंदर ने 17 जुलाई को मिशन के छठवें सद्गुरु के रुप में अपनी छोटी बेटी सुदीक्षा को जिम्मेदारी सौंपी थी। इस दौरान माता सविंदर ने कहा था कि अब भी बाबा हरदेव महाराज की ईच्छानुसार बहुत कुछ करना बाकी है। इसलिए सुदीक्षा अब उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी उठाएंगी। माता सविंदर हरदेव महाराज संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक प्रमुख के रूप में 13 मई, 2016 से 16 जुलाई, 2018 तक रहीं। वे 61 साल की थीं। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement