Saturday, April 20, 2024
Advertisement

आप की अदालत में साध्वी ऋतंभरा ने कहा, ‘ये राघव का देश है-ये बाबर का देश नहीं है’

Sadhvi Ritambhara in Aap Ki Adalat | साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि कांग्रेस कोट के पर जनेऊ पहनकर अपने आप हिंदू साबित करने के बजाय राम मंदिर पर अगर अध्यादेश आए तो उसका समर्थन करे।

India TV News Desk Written by: India TV News Desk
Updated on: December 08, 2018 23:16 IST
Sadhvi Ritambhara in Aap Ki Adalat- India TV Hindi
Sadhvi Ritambhara in Aap Ki Adalat

नई दिल्ली। राम मंदिर को जल्द से जल्द बनाने के लिए देश का संत समाज केंद्र सरकार पर दबाव बना रहा है। शनिवार को इंडिया टीवी के कार्यक्रम आप की अदालत में साध्वी ऋतंभरा ने इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अयोध्या में राम लला को विराजमान करना है, उन्होंने कहा ये राम लला का देश है ये बाबर का देश नहीं है। साध्वी ऋतंभरा का पूरा इंटरव्यू रविवार सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर प्रसारित होगा। 

साध्वी ऋतंभरा ने यह भी कहा कि कांग्रेस कोट के ऊपर जनेऊ पहनकर अपने आप को हिंदू साबित करने के बजाय राम मंदिर पर अगर अध्यादेश आए तो उसका समर्थन करे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement