Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

मनाली में रूसी महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मामला

रूस की एक महिला ने आरोप लगाया है कि मनाली में दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुल्लू की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: October 27, 2018 9:28 IST
Russian tourist allegedly 'gangraped' in Manali- India TV Hindi
Russian tourist allegedly 'gangraped' in Manali

शिमला: रूस की एक महिला ने आरोप लगाया है कि मनाली में दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुल्लू की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने शुक्रवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात की है जब महिला रात में खाना खा कर एक सुनसान इलाके से गुजर रही थी। 

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर मनाली पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अग्निहोत्री ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करा लिया गया है और मनाली थाने के प्रभारी अनिल कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement