Saturday, April 20, 2024
Advertisement

200 रुपए की अंगुठी बिकी करोड़ो में, जानें क्या है पूरा मामला...

खरीदने के लगभग 37 साल बाद जब महिला को पता चला की अंगूठी हीरे की है तब उसे इस बात पर विश्वास ही नहीं हुआ। वह तुरंत यह बात सुनकर जौहरी के पास पहुंच गई तब उसे पता चला कि यह अंगूठी 26 कैरेट के असली हीरे की है।

India TV News Desk India TV News Desk
Published on: June 09, 2017 11:39 IST
Diamond ring- India TV Hindi
Diamond ring

नई दिल्ली: यह मामला लंदन की रहने वाली एक महिला का है, जिसने कई साल पहले 200 रुपए में एक अंगूठी खरीदी थी। यह अंगूठी वह करीब 37 सालों तक पहनती रही जिसके बाद उसे एक दिन अचानक पता चला कि इस अंगूठी की कीमत करोड़ो में है। महिला के मुताबिक उसने यह अंगूठी केवल उसकी सुंदरता की वजह से एक अस्पताल के कार बूट सेल में खरीदी थी। उसने यह असली हीरे की अंगूठी सिर्फ 200 रुपए में खरीदी थी, लेकिन इस हीरे की जानकारी किसी को भी नही थी। ये भी पढ़ें: कैसे होता है भारत में राष्ट्रपति चुनाव, किसका है पलड़ा भारी, पढ़िए...

खरीदने के लगभग 37 साल बाद जब महिला को पता चला की अंगूठी हीरे की है तब उसे इस बात पर विश्वास ही नहीं हुआ। वह तुरंत यह बात सुनकर जौहरी के पास पहुंच गई तब उसे पता चला कि यह अंगूठी 26 कैरेट के असली हीरे की है। यह जानकर उसने अंगूठी बेचने के लिए आभूषणों की नीलामी करने वाली एक संस्था से संपर्क किया, जहां इसकी बोली कि कीमत 5.46 करोड़ तक पहुंच गई।

क्यों पहचान में नही आया हीरा?

अंगूठी में लगे इस असली हीरे की पहचान इसलिए नहीं हो पाई क्योंकि हीरे को बहुत ही पुराने तरीके से काटा और तराशा गया था, जिसकी वजह से आम तौर पर देखे जाने वाले हीरों से अलग इस हीरे के ऊपर पड़ने वाली रोशनी रिफ्लेक्ट नहीं होती थी।

जौहरी का कहना है कि इसकी कीमत अभी लगभग 2,50,000 पाउंड से 350,000 पाउंड के करीब है। (भारतीय रुपयों के हिसाब से लगभग 2 से 2.9 करोड़ रुपए)।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...

आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement