Thursday, March 28, 2024
Advertisement

गणतंत्र दिवस LIVE: राजपथ पर भारतीय सैन्य शक्ति के गवाह बने 10 देशों के मेहमान

आज पहली बार राजपथ पर नारी शक्ति का भी प्रदर्शन हुआ। पहली बार BSF की महिला टुकड़ी बाइक पर स्‍टंट दिखाते हुए नारीशक्ति का प्रदर्शन की। वहीं अलग-अलग राज्यों और केन्द्रीय मंत्रालयों की 23 झाकियों में समूचा हिंदुस्तान दिखेगा।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: January 26, 2018 12:01 IST
Republic-Day-Parade-ASEAN-leaders-as-chief-guests-India-showcases-its-military-might- India TV Hindi
गणतंत्र दिवस: देश मना रहा है 69वां गणतंत्र दिवस, राजपथ पर शुरू हुआ उत्‍सव, 10 देशों के मेहमान बने गवाह

नई दिल्ली: आज पूरा देश 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी के जश्न में देश का बच्चा-बच्चा डूबा है। आज दिल्ली के राजपथ पर दुनिया भारत की उस ताकत से रूबरू हो रही है जिस पर देश के हर नागरिक को गर्व है। राजपथ पर देश की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विरासत दोनों एक साथ दिख रही है। हमारे संविधान को सबसे अनूठा और बड़ा संविधान माना जाना जाता है और इसी संविधान को अपनाए जाने को उनहत्तर साल पूरे हुए हैं। इस मौके को खास बना रही है पहली बार शामिल हुए आसियान देशों के 10 राष्ट्राध्यक्ष। आज राजपथ पर भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा और विकास तो दिख ही रही है, आसियान देशों की झांकी भी दिखेगी। साथ ही आज पहली बार राजपथ पर नारी शक्ति का भी प्रदर्शन हुआ। पहली बार BSF की महिला टुकड़ी बाइक पर स्‍टंट दिखाते हुए नारीशक्ति का प्रदर्शन की। वहीं अलग-अलग राज्यों और केन्द्रीय मंत्रालयों की 23 झाकियों में समूचा हिंदुस्तान दिखेगा।

Latest India News

Republic Day Parade LIVE अपडेट्स

Auto Refresh
Refresh
  • 11:48 AM (IST)

    69वें गणतंत्र दिवस के समारोह में परेड और झांकियों के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ। समारोह की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ हुई। समाप्ति पर राष्ट्रपति आशियान देशों के राष्ट्रप्रमुखों के पास पहुंचकर उनका अभिवादन किया।

  • 11:44 AM (IST)

    तेजस के साथ ही भारतीय वायुसेना के मिग और सुखोई विमानों ने भी हवा में करतब किया। सुखोई विमान ने हवा में त्रिशूल की आकृति बनाकर अपनी ताकत का परिचय दिया।

  • 11:44 AM (IST)

    भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान तेजस हवा में अपनी ताकत दिखा रहे हैं। तेजस विमानों से हवा में कलाबाजी की जा रही है। हवा में 780 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से करतब कर विमान आंखों के सामने से ओझल गए।

  • 11:43 AM (IST)

    परेड में बीएसएफ की महिला जवानों की हैरतअंगेज कारनामे।

  • 11:15 AM (IST)

    भारत के 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर असम की संस्कृति को प्रदर्शित करती झांकी।

  • 11:13 AM (IST)

    महाराष्ट्र ने शिवाजी महाराज के जरिये मराठा ताकत से लोगों का मन मोह लिया।

  • 11:13 AM (IST)

    कर्नाटका ने अपनी झांकी में अपने राज्य में मौजूद वन्य जीव को दिखाया।

  • 11:11 AM (IST)

    देश के राज्यों की झाकियां भी परेड में शामिल हो चुकी हैं। जम्मू कश्मीर से लेकर मध्य प्रदेश और त्रिपुरा की झांकियों ने अपनी सांस्कृति पहचान पेश की।

  • 10:47 AM (IST)

    राजपथ पर 69वें गणतंत्र दिवस की परेड में आकाश हथियार सिस्टम का प्रदर्शन।

  • 10:46 AM (IST)

    तीनों सेनाओं के साथ ही दिल्ली पुलिस के बैंड दस्ते ने भी अपना जौहर दिखाया। दिल्ली पुलिस के परेड दस्ते का नेतृत्व असिस्टेंट कमिश्नर अनंत कुमार ने किया।

  • 10:41 AM (IST)

    परेड में शामिल हुआ खोजी रेडार 'स्वाति'। ये रडार एक साथ सात टारगेट को निशाना बना सकती है।

  • 10:40 AM (IST)

    राजपथ पर देश के 69वें गणतंत्र दिवस की परेड में निर्भय मिसाइल का प्रदर्शन, रडार को चकमा देकर कम ऊंचाई पर उड़ने की है क्षमता।

  • 10:31 AM (IST)

    राजपथ पर 69वें गणतंत्र दिवस की परेड में ब्रह्मोस का प्रदर्शन।

  • 10:23 AM (IST)

    राजपथ पर चल रही भारत के 69वें गणतंत्र दिवस की परेड में जारी है सैन्य प्रदर्शन।

  • 10:10 AM (IST)

    दिल्ली: राजपथ पर शुरू हुई 69वें गणतंत्र दिवस की परेड।

  • 10:09 AM (IST)

    कार्पोरल ज्योति प्रकाश निराला को मरणोपरांत मिला अशोक चक्र।

  • 10:07 AM (IST)

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ध्वजारोहण किया। ध्वजा रोहण के साथ ही राष्ट्रगान हुआ। राष्ट्रगान के साथ ही  21 तोपों की सलामी दी गई।

  • 9:58 AM (IST)

    राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद राजपथ पहुंचे, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया स्वागत।

  • 9:51 AM (IST)

    PM मोदी के मेहमान: म्यांमार की सबसे बड़ी नेता आंग सान सू क्यी, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, फिलीपींस के राष्ट्रपति ड्रिगो दुतेर्ते, मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज़ाक, थाईलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रायुत चान-ओ-चा, ब्रुनेई के सुल्तान हसनअल बोल्किया, कंबोडिया के पीएम हुन सेन, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग, वियतनाम के प्रधानमंत्री न्गुयेन शुयान फुक, लाओस के प्रधानमंत्री थॉन्गलौन सिसोलिथ

  • 9:47 AM (IST)

    आशियान देशों के प्रमुख बारी-बारी से राजपथ पहुंच रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं स्वागत।

  • 9:43 AM (IST)

    उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू राजपथ पहुंचे, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया स्वागत।

  • 9:43 AM (IST)

    राजपथ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, थोड़ी देर में शुरू होगी गणतंत्र दिवस की परेड।

  • 9:40 AM (IST)

    थोड़ी देर में राजपथ पर शुरू होगी 69वें गणतंत्र दिवस की परेड, दिखेगी भारत की सैन्य ताकत।

  • 9:34 AM (IST)

    इंडिया गेट के अमर जवान ज्योति पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, साथ में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद।

  • 9:28 AM (IST)

    अमर जवान ज्योति पर पीएम मोदी शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे

  • 9:28 AM (IST)

    दिल्ली: इंडिया गेट के अमर जवान ज्योति पर तीनों सेना प्रमुख पहुंचे।

  • 9:27 AM (IST)

    दिल्ली: थोड़ी देर में इंडिया गेट पहुंचेंगे पीएम मोदी, अमर जवान ज्योति पर देंगे श्रद्धांजलि।

  • 9:27 AM (IST)

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर ITBP के जवानों ने -30 डिग्री तापमान में फहराया तिरंगा।

  • 9:27 AM (IST)

    दिल्ली: राजपथ पर सुबह 10 बजे शुरू होगी 69वें गणतंत्र दिवस की परेड।

  • 9:27 AM (IST)

    केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली स्थित अपने आवास में फहराया तिरंगा।

  • 9:13 AM (IST)

    केरल: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने एक स्कूल में फहराया तिरंगा।

  • 8:50 AM (IST)

    भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

  • 8:13 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को दीं 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

  • 7:54 AM (IST)

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वायुसेना के शहीद गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला को शांति काल के सर्वोच्च सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित करेंगे। गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला की ओर से उनकी पत्नी ये सम्मान हासिल करेंगी। कमांडो ज्योति कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे।

  • 7:53 AM (IST)

    इस बार दिल्ली राज्य की सांस्कृतिक झांकी गणतंत्र दिवस के परेड में शामिल नहीं होगी। रक्षा मंत्रालय को झांकी का प्रपोज़ल भेजने में देरी हुई थी इसी के चलते दिल्ली की झांकी शामिल नहीं हो पाई है।

  • 7:53 AM (IST)

    इस बार पश्चिम बंगाल की झांकी भी नहीं दिखेगी। पश्चिम बंगाल सरकार ने परेड के लिए अपनी झांकी का विषय 'एकता ही भाईचारा' रखने का प्रस्ताव दिया था जिसे नामंजूर कर दिया गया।

  • 7:50 AM (IST)

    गणतंत्र दिवस में पहली बार आकाशवाणी की झांकी को भी परेड में जगह दी गई है। इस झांकी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' की झलक होगी।

  • 7:47 AM (IST)

    एवैक्स टोही विमान भी अपना जलवा दिखाएगा। लड़ाकू विमानों में सुखोई, तेजस और मिग-29 को शामिल किया गया है।

  • 7:47 AM (IST)

    आज की परेड में फ्लाई पास्ट में कुल 38 विमान हिस्सा लेंगे। इनमें 21 लड़ाकू विमान, 12 हेलीकॉप्टर्स और 4 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शामिल हैं।

  • 7:44 AM (IST)

    नौसेना स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत का प्रदर्शन करेगी जिसे 2020 में शुरू किया जाएगा।

  • 7:43 AM (IST)

    देश में निर्मित हेलीकॉप्टर रुद्र का जलवा भी इस बार राजपथ पर परेड के दौरान दिखेगा। इस हेलीकॉप्टर में आगे और पीछे स्पेशल कैमरे लगे है। ये कैमरे रात, दिन, खराब मौसम की स्थिति में दुश्मन पर नजर रख सकते हैं।

  • 7:42 AM (IST)

    वायुसेना की झांकी में राजपथ से तेजस का तेज पूरी दुनिया देखेगी।

  • 7:41 AM (IST)

    सेना के टी-90 टैंक भीष्म, बीएमपी और स्वाथि रडार का भी शानदार प्रदर्शन होगा।

  • 7:39 AM (IST)

    ब्रह्मोस दुनिया का एक मात्र सुपरसोनिक मिसाइल है।

  • 7:35 AM (IST)

    इस बार परेड करीब 90 मिनट तक चलेगी। पहली बार परेड में निर्भय मिसाइल, ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल की ताकत दिखेगी

  • 7:34 AM (IST)

    इंडियन एयरफोर्स की तरफ से किए जाने वाले फ्लाई-पास्ट में भी हेलीकॉप्टर्स पर तिरंगे और तीनों सेनाओं के झंडों के अलावा आसियान का झंडा भी लहरा रहा होगा।

  • 7:34 AM (IST)

    गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत भी आसियान के दस देशों के झंडे के साथ होगी। ये झंडे भारतीय सैनिकों के हाथों में होंगे।

  • 7:30 AM (IST)

    भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दी देशवासियों को 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

  • 7:29 AM (IST)

    परेड में कथक और कंबोडिया, मलयेशिया और थाइलैंड के लोक नृत्यों की झलक पेश की जाएगी।

  • 7:28 AM (IST)

    परेड में आयकर विभाग की भी एक झांकी शामिल की जाएगी, जिसमें नोटबंदी के बाद कालेधन के खिलाफ छेड़े गए अभियान की जानकारी दी जाएगी।

  • 7:26 AM (IST)

    राजपथ पर बीएसएफ की 113 महिला जवान मोटरसाइकिल स्टंट से दिखाएंगी अपना दम

  • 7:24 AM (IST)

    ऐसा पहली बार होगा जब 10 देशों के राष्ट्राध्यक्ष देश के मेहमान होंगे। इस साल सभी आसियान देशों के मुखिया राजपथ के परेड के गवाह होंगे।

  • 7:20 AM (IST)

    इस साल सबसे ज्यादा मेहमान गणतंत्र दिवस की परेड के गवाह होंगे तो वहीं कई नई झांकियां और करतब भी पहली बार राजपथ पर दिखाई देंगे।

  • 7:18 AM (IST)

    पीएम मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों की दीं 69वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

  • 7:04 AM (IST)

    आज पूरा देश 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कुछ घंटों के बाद दिल्ली के राजपथ पर दुनिया भारत की उस ताकत से रूबरू होगी जिस पर देश के हर नागरिक को गर्व है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement