Saturday, April 20, 2024
Advertisement

ईरान से कच्चे तेल की खरीद पर अमेरिकी प्रतिबंध से भारत को जल्द मिलेगी छूट

भारत बिना किसी प्रतिबंध के ईरान से कच्चे तेल खरीदना जारी रखने के लिये अमेरिका के साथ एक समझौता करेगा। दोनों देश समझौते के करीब हैं।

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: November 02, 2018 17:29 IST
Relief for India as US considers 'significant reduction exceptions' for nations to cut oil purchase - India TV Hindi
Relief for India as US considers 'significant reduction exceptions' for nations to cut oil purchase from Iran

नयी दिल्ली: भारत बिना किसी प्रतिबंध के ईरान से कच्चे तेल खरीदना जारी रखने के लिये अमेरिका के साथ एक समझौता करेगा। दोनों देश समझौते के करीब हैं। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। भारत के कच्चे तेल के आयात में कमी करने और एस्क्रो भुगतान पर सहमत होने के बाद यह फैसला लिया गया है। ईरान से कच्चे तेल खरीदने पर अमेरिका ने भारत,चीन समेत अन्य देशों को प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी थी। यह प्रतिबंध सोमवार से लागू हो रहा है। प्रतिबंध के चलते इन देशों को ईरान से आयात में कटौती करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। भारत, चीन के बाद ईरान के तेल दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है।

सूत्रों ने कहा कि भारत ईरान से अपने कच्चे तेल खरीद को 2017-18 में 2.26 करोड़ टन सालाना (452,000 बैरल प्रति दिन) से 1.5 करोड़ टन प्रति वर्ष (3,00,000 बैरल प्रति दिन) तक सीमित करने के लिये तैयार है।उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत के इस कदम पर खुशी जताई है। वह भारत को कच्चा तेल खरीदने के लिए छूट दे सकता है। हालांकि इसका भुगतान एस्क्रो खाते में किया जायेगा, जिसका इस्तेमाल ईरान, भारत से खरीदारी करने में कर सकता है। सूत्रों ने कहा कि अभी तक इस अंतिम फैसला नहीं हुआ है और पांच नवंबर को लागू होने वाले प्रतिबंध से ठीक कुछ समय पहले समझौते की घोषणा हो सकती है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement