Saturday, April 20, 2024
Advertisement

बाबा राम रहीम की 'नपुंसक' बनाने वाली 'मशीन', डेरे में 400 नपुंसक बनाने वाला डॉक्टर

एक दो नहीं बल्कि 300 लोगों को अपने हाथों से नपुंसक बनाने वाला वो डॉक्टर महीनों तक पुलिस के शिकंजे से बचता रहा लेकिन राम रहीम की तरह ही उसके पाप का घड़ा फूट चुका है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसे उसके अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी पूरी कर ली है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: January 11, 2018 13:30 IST
बाबा राम रहीम की...- India TV Hindi
बाबा राम रहीम की 'नपुंसक' बनाने वाली 'मशीन', डेरे में 400 नपुंसक बनाने वाला डॉक्टर

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर राम रहीम के गुनाहों की दास्तां का ऐसा अध्याय वायरल हो रखा है जिसे सुनकर किसी के लिए यकीन करना मुश्किल है लेकिन राम रहीम के उस गुनाह की कहानी अब कोर्ट पहुंच चुकी है और पुलिस के कब्जे में आ चुका है उस गुनाह का मास्टरमाइंड और बाबा का सबसे बड़ा राज़दार। दावा किया जा रहा है कि राम रहीम की नपुंसक बनाने वाली मशीन पुलिस के हाथ लग चुकी है। कुर्बानी गैंग के कारखाने का वो मास्टरमाइंड पुलिस के शिकंजे में पहुंच चुका है जिसने न जाने कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी और बाबा के इशारे पर साधुओं को नपुंसक बनाता रहा। उसने बाबा के लिए एक ऐसी फौज तैयार कर दी जिनके लिए अपनी जिंदगी के कोई मायने ही नहीं रहे और वो बाबा के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो गए।

एक दो नहीं बल्कि 300 लोगों को अपने हाथों से नपुंसक बनाने वाला वो डॉक्टर महीनों तक पुलिस के शिकंजे से बचता रहा लेकिन राम रहीम की तरह ही उसके पाप का घड़ा फूट चुका है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसे उसके अंजाम तक पहुंचाने की तैयारी पूरी कर ली है। जिस ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर लोगों की जिंदगी बचाने के लिए दाखिल होते हैं उसी ऑपरेशन थिएटर को राम रहीम ने बना दिया था अपनी एक खतरनाक साजिश को अंजाम देने का ठिकाना। जिस ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर लोगों की जान बचाने के लिए अपने हुनर की पूरी ताकत लगा देते हैं उसी ऑपरेशन थिएटर में राम रहीम के इशारे पर वो डॉक्टर खेलता था लोगों की जिंदगी बर्बाद कर देने का खेल।

सोशल मीडिया पर राम रहीम के नपुंसक बनाने की घिनौनी साजिश की खबरे बहुत पहले ही वायरल हो चुकी है लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि डेरे में साधुओं को नपुंसक बनाने वाला डॉक्टर और राम रहीम का अहम राजदार पुलिस के शिकंजे में है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि महिंदर इंसा ही वो शख्स है जिसने राम रहीम के लिए जान देने और लेने वालों की फौज तैयार कर दी। दावा ये भी किया जा रहा है कि वो महिंदर इंसा ही है जिसने राम रहीम की भक्ति में अंधे हो चुके भोले भाले लोगों को नपुंसक बना दिया ताकि उनकी जिंदगी राम रहीम की गुलाम हो जाए।

सोशल मीडिया पर महिंदर इंसा को एक ऐसा शैतान बताया जा रहा है जिसने डॉक्टरी के पेशे और उसकी साख को धूल में मिलाते हुए ऐसा काम किया कि कई घर परिवार और लोगों की जिंदगी बर्बाद हो गई। महिंदर इंसा कहने को तो डॉक्टर है, उसकी पत्नी को भी डेरा में रहनेवाले लोग डॉक्टर ही कहते हैं लेकिन राम रहीम के करीब रह चुके लोगों ने पति पत्नी की इस जोड़ी के बारे जो बताया है उसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। जितनी सनसनीखेज डॉक्टर महिंदर के गुनाहों की कहानी है उतनी हीं चौंकानेवाली है राम रहीम की वो साजिश जिसे महिंदर ने अंजाम दिया। हरियाणा पुलिस की एसआईटी ने गुप्त सूचना मिलने के बाद रविवार शाम को सिरसा में राम रहीम के डेरे में छापा मारा था। कई कमरों में तलाशी लेने के बाद एसआईटी को एक कमरे में महिंदर इंसान मिला। एसआईटी ने महिंदर इंसा को पंचकूला कोर्ट में पेश किया और अब रिमांड पर पुलिस के सामने राम रहीम के राज उगल रहा है।

महिंदर इंसा के पीछे क्यों पड़ी थी पुलिस

25 अगस्त को राम रहीम को सजा सुनाई गई थी और उसके बाद भड़की हिंसा में पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था उसकी जांच के दौरान महिंदर इंसा का नाम भी सामने आया था। देशद्रोह के मामले में भी महिंदर आरोपी तो है ही लेकिन डॉ. महिंदर पर डेरे में बनाए गए नपुंसकों को खुद ऑपरेट कर नपुंसक बनाने का आरोप है। पंचकूला में डेरा प्रमुख के खिलाफ सीबीआई कोर्ट का फैसला आने के बाद जब एक्शन लिया जाना था, उस पूरे प्लान में भी महिंदर की अहम भूमिका थी। सोशल मीडिया पर महिंदर इंसा को लेकर खबरों के तूफान की सच्चाई का पहला पड़ाव है चंडीगढ़ हाईकोर्ट। इस कोर्ट में राम रहीम को लेकर एक संगीन आरोप दाखिल है।

डेरा सच्चा सौदा में साधु रहे हंसराज चौहान ने याचिका दायर की है कि राम रहीम के इशारे पर डेरा अस्पताल के डॉक्टरों की टीम साधुओं को नपुंसक बनाती है। याचिका में 166 साधुओं का नाम भी बताया गया था। हंसराज ने आरोप लगाया था कि राम रहीम के आश्रम में प्रार्थना के बाद नशे का कैप्सूल दिया जाता था। इसके बाद उसके साथ क्या होता था, उसे भी मालूम नहीं होता था। चौहान वो शख्स है जिसने राम रहीम के संगीन गुनाहों का सबसे पहले खुलासा किया था। हंसराज ने ही सबसे पहले डेरे के भीतर डॉ महिंदर इंसा के गुनाहों को दुनिया के सामने लाने की कोशिश की थी।

अगले स्लाइड में....प्रिंटिंग प्रेस के ऊपर बने एक कमरे में ही राम रहीम ने बना रखा था ऑपरेशन थिएटर....

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement