Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे में शामिल हो सकते हैं राजनाथ सिंह

गृह मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिये इस साल जाने वाले तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे में शामिल हो सकते हैं।

Bhasha Bhasha
Updated on: June 05, 2017 23:42 IST
rajnath singh- India TV Hindi
rajnath singh

नई दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिये इस साल जाने वाले तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे में शामिल हो सकते हैं।

आगामी 29 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के दौरान दर्शनार्थियों के पहले जत्थे में खुद गृह मंत्री के अलावा जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा और गृह सचिव राजीव महर्षि के भी शरीक होने की संभावना है।

मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक लगभग एक माह तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा के पहले दिन सिंह अमरनाथ गुफा में शिवलिंग के दर्शन करने वाले शुरुआती तीर्थयात्रियों में शामिल हो सकते हैं।

अमरनाथ गुफा कश्मीर में श्रीनगर से 141 किमी दूर समुद्रतल से 12756 फुट की उंचाई पर स्थित है। गुफा में बर्फ से बनने वाले शिवलिंग के दर्शन के लिये हर साल तीर्थयात्रियों के कई जत्थे अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं।

मंत्रालय ने सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिये यात्रा मार्ग पर दोनों ओर 27 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement