Friday, April 19, 2024
Advertisement

रजत शर्मा एशियन बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित, दुबई में ABLF 2019 के 'ट्रेलब्लेजर' कैटेगरी में मिला सम्मान

इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा को एक और बड़ा सम्मान मिला है। दुबई में उन्हें एशियन बिज़नेस लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: November 06, 2019 23:29 IST
Rajat Sharma ABLF 2019 Award- India TV Hindi
Rajat Sharma ABLF 2019 Award

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा को एक और बड़ा सम्मान मिला है। दुबई में रजत शर्मा को एशियन बिज़नेस लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें ABLF 2019 के 'ट्रेलब्लेजर' कैटेगरी में यह सम्मान दिया गया। बुधवार को ABLF 2019 अवॉर्ड सेरमनी का भव्य आयोजन दुबई में हुआ। साल 2007 से हर साल ABLF अवॉर्ड एशिया के उन खास लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए बिजनेस के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई हो। 

वहीं इस अवॉर्ड को प्राप्त करने के बाद रजत शर्मा ने कहा कि ऐसा लगता है कि जिम्मेदारी पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने ट्वीट कर ABLF के आयोजनकर्ताओं और अवॉर्ड ज्यूरी को धन्यवाद दिया। 

देखें वीडियो

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement