Thursday, April 25, 2024
Advertisement

पहली बारिश में दिल्ली पानी-पानी, प्रमुख चौराहों पर यातायात प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। सुबह की बारिश के बाद पुरानी दिल्ली में रेलवे अंडर पास में पानी भर गया।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: July 17, 2019 13:41 IST
पहली बारिश में दिल्ली पानी-पानी, प्रमुख चौराहों पर यातायात प्रभावित- India TV Hindi
पहली बारिश में दिल्ली पानी-पानी, प्रमुख चौराहों पर यातायात प्रभावित

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। सुबह की बारिश के बाद पुरानी दिल्ली में रेलवे अंडर पास में पानी भर गया। बरसात शुरू होने से पहले नगर निगम ने नालों की सफाई के तमाम दावे किए थे लेकिन दिल्ली मॉनसून से निपटने के लिए कितनी तैयार है, उसकी हकीकत रेलवे अंडर पास में भरा पानी बता रहा है।

Related Stories

वहीं बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हवा में आर्द्रता का स्तर भी 100 प्रतिशत रहा। बारिश के कारण धौला कुआं, नांगलोई, नजफगढ़, दिल्ली कैंट, रिंग रोड और बदरपुर सहित कई प्रमुख चौराहों पर यातायात प्रभावित हुआ।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’ हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला में बारिश 21.6 मिमी और पालम वेधशाला में 16.8 मिमी दर्ज की गई। वहीं रिज, लोधी रोड और आया नगर वेधशालाा में क्रमश: 15.1 मिमी, 18.2 मिमी और 12.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक ने आज पूरे दिन लगातार बारिश होने के साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान लगाया है। आईएमडी ने पांच जुलाई को मानसून के दिल्ली पहुंचने की घोषणा की थी। आमतौर पर शहर में 29 जून को मानसून पहुंच जाता है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement