Saturday, April 27, 2024
Advertisement

उप्र में बारिश के आसार, मध्य प्रदेश और बिहार में उमस की मार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के अधिकांश इलाकों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली है लेकिन उधर मध्य प्रदेश और बिहार में लोग उमस की मार झेल रहे हैं।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: August 07, 2017 12:19 IST
weather- India TV Hindi
weather

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के अधिकांश इलाकों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली है। दिन में हालांकि धूप छांव के बीच बारिश के भी आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में ज्यादा बदलाव आने की सम्भावना नहीं है। लेकिन उधर मध्य प्रदेश और बिहार में लोग उमस की मार झेल रहे हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में धूप छांव के बीच आंशिक तौर पर बदली छाई रहेगी। दिन में कुछ जिलों में बारिश की सम्भावना है। दिन का तापमान में 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार को उमस का असर बरकरार है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर सामान्य से भारी बारिश की संभावना जताई है। राज्य में सोमवार को आसमान पर छाए बादलों से गर्मी से राहत है, मगर उमस का असर बना हुआ है। बीच-बीच में चल रही हवाएं सुकून देने वाली है। 

बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ लेकिन उमस भरी गर्मी जारी है। इस बीच तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 28़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आगामी 72 घंटे के दौरान राज्य भर में मौसम करवट लेगी और गया, पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से भारी बारिश की संभावना है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement