Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

त्योहारों में 4,000 विशेष गाड़ियां चलाएगी रेलवे, सुरक्षा व सुविधा पर जोर

भारतीय रेलवे आगामी त्योहारों के दौरान देश भर में 4,000 विशेष रेलगाड़ियां चलाएगी और इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: September 19, 2017 16:52 IST
train- India TV Hindi
train

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे आगामी त्योहारों के दौरान देश भर में 4,000 विशेष रेलगाड़ियां चलाएगी और इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने यहां संवाददाताओं को इसकी जानकारी दी और कहा कि रेलवे ने इसके लिए व्यापक बंदोबस्त की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा, इस साल दुर्गापूजा, दशहरा, दीपावली व छठ पर्व के त्योहारी मौसम में देश भर में 4,000 विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी जबकि 55 अतिरिक्त रैकों की व्यवस्था की गई है। इसी तरह रेलवे भीड़ वाले मार्गों पर नई गाड़ी चलाने के लिए कुछ अलोकप्रिय रेलगाड़ियों को बंद भी कर सकता है।

उन्होंने कहा कि 306 नियमित या संस्थागत ट्रेनों में 9,500 अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था भी की जा रही है। रेलवे के ये विशेष बंदोबस्त 30 अक्टूबर तक रहेंगे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement