Thursday, April 18, 2024
Advertisement

असम बाढ़ में फंसे लोगों की मदद करेगा रेलवे, ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त डिब्बे

असम में आई भयानक बाढ़ में फंसे लोगों के लिए ट्रेनों में और कोच लगाए जाएंगे। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: July 16, 2019 22:35 IST
Railways to attach additional coaches in trains to help...- India TV Hindi
Railways to attach additional coaches in trains to help clear passengers stranded due to the heavy floods in Assam.

नई दिल्ली: असम में आई भयानक बाढ़ में फंसे लोगों के लिए ट्रेनों में और कोच लगाए जाएंगे। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। पीयूष गोयल ने ट्वीट में लिखा है कि “असम में भारी बाढ़ के कारण फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए ट्रेनों में रेलवे अतिरिक्त कोच लगाए।” बता दें कि असम के 33 में से 30 जिलों के करीब 43 लाख लोग सैलाब से प्रभावित हैं। बाढ़ ने 15 लोगों की जान भी ले ली है।

असम की स्थिति में सुधार होता नहीं दिख रहा है। काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य और मानस राष्ट्रीय उद्यान भी जलमग्न हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि राज्य के 4,157 गांवों के 42.87 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में ब्रह्मपुत्र का जलस्तर खतरे के निशान से पार चला गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनेवाल से फोन पर राज्य के हालातों की जानकारी ली।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement