Saturday, April 27, 2024
Advertisement

राफेल बेहतरीन विमान, इससे भारत को अभूतपूर्व युद्धक क्षमता मिलेगी: वायुसेना उप प्रमुख

भारत ने 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 58,000 करोड़ रुपये की लागत से सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ अंतर-सरकारी समझौता किया था। इन विमानों की आपूर्ति सितंबर 2019 से शुरू होने वाली है।

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Updated on: September 05, 2018 16:09 IST
राफेल विमान- India TV Hindi
राफेल विमान

नई दिल्ली: राफेल से जुड़े 58,000 करोड़ रुपये के सौदे को लेकर विवाद के बीच वायुसेना ने बुधवार को कहा कि यह एक बेहतरीन विमान है जो भारत को "अभूतपूर्व" युद्धक क्षमता प्रदान करेगा। वायुसेना के उप प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ) एयर मार्शल एस बी देव ने यह भी कहा कि राफेल सौदे की आलोचना करने वाले लोगों को निर्धारित मानदंडों और खरीद प्रक्रिया को समझना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘राफेल एक बेहतरीन विमान है...यह काफी सक्षम विमान है और हम इसे उड़ाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।" राफेल विवाद से जुड़े विवाद के बारे में उनसे एक कार्यक्रम से इतर सवाल किया गया था। एयर मार्शल ने कहा कि राफेल विमान से भारत को इस क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर अभूतपूर्व बढ़त प्राप्त होगी।

भारत ने 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 58,000 करोड़ रुपये की लागत से सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ अंतर-सरकारी समझौता किया था। इन विमानों की आपूर्ति सितंबर 2019 से शुरू होने वाली है।

कांग्रेस ने इस सौदे को लेकर कई सवाल उठाए हैं जिनमें विमान की कीमतें शामिल हैं। हालांकि सरकार ने आरोपों को खारिज कर दिया है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement