Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

PNB Fraud: रायगढ़ प्रशासन ने नीरव मोदी के अलीबाग वाले बंगले को गिराया

रायगढ़ कलेक्ट्रेट ने नीरव मोदी के अलीबाग के किहिम स्थित भव्य बंगले को शुक्रवार की दोपहर गिराना शुरू कर दिया।

Bhasha Reported by: Bhasha
Updated on: January 25, 2019 17:45 IST
 Nirav Modi bunglow demolished- India TV Hindi
 Nirav Modi bunglow demolished

मुंबई: रायगढ़ कलेक्ट्रेट ने नीरव मोदी के अलीबाग के किहिम स्थित भव्य बंगले को शुक्रवार की दोपहर गिराना शुरू कर दिया। सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पड़ोस के रायगढ़ जिले में स्थित संपत्ति को राज्य सरकार को सौंपे जाने के बाद जिलाधिकारी विजय सूर्यवंशी ने इसे गिराने के आदेश दिए। 

पिछले साल राज्य सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर किहिम तट पर अवैध रूप से बने बंगले को गिराने की इजाजत मांगी थी। ईडी ने भगोड़े हीरा कारोबारी के इस बंगले को सील कर दिया था। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में नाम सामने आने के बाद से फरार चल रहे नीरव मोदी का नाम उन 202 बंगलों के मालिकों में शामिल है जिन्हें उनकी संपत्ति गिराए जाने की चेतावनी मिली है। 

रायगढ़ के कलेक्टर सूर्यवंशी ने बताया कि इस बंगले का निर्माण गैरकानूनी तरीके से हुआ है और इसमें पर्यावरण के तमाम नियमों की अनदेखी की गई है। 

उन्होंने कहा, “अलीबाग एवं मुराद तहसील में 202 अवैध बंगलों को गिराने की कार्रवाई हमने शुरू कर दी है।” 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement