Friday, April 26, 2024
Advertisement

दोबारा पीएम बनने के बाद रविवार को पहली बार 'मन की बात' करेंगे नरेंद्र मोदी

दोबारा सत्ता में वापसी के बाद पहली बार मन की बात कार्यक्रम के जरिये देशवासियों को संबोधित करेंगे।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: June 29, 2019 23:44 IST
PM Narendra Modi File Photo- India TV Hindi
PM Narendra Modi File Photo

नई दिल्ली: दोबारा सत्ता में वापसी के बाद पहली बार मन की बात कार्यक्रम के जरिये रविवार को देशवासियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी रविवार सुबह 11 बजे मन की बात देश की जनता के सामने रखेंगे। इससे पहले अपने पहले कार्यकाल में आखिरी बार 24 फरवरी को उन्होंने मन की बात के जरिये देशवासियों के सामने अपनी बात रखी थी। यह मन की बात कार्यक्रम का 53वां संस्करण था। इसके बाद देश में चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते मार्च और अप्रैल में इसका प्रसारण नहीं हो सका था। 

23 मई को घोषित नतीजों में भारी बहुमत हासिल करने के बाद अपने दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी अब फिर से इस कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के बारे में उन्होंने ट्वीट कर देश की जनता को जानकारी भी दी है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement