Friday, April 26, 2024
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी आजाद हिंद सरकार की वर्षगांठ पर रविवार को लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को आजाद हिंद सरकार की 75वीं वर्षगांठ पर लाल किले पर राष्ट्रध्वज फहराएंगे। पारंपरिक रूप से देश के प्रधानमंत्री 15 अगस्त को ही ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रध्वज फहराते हैं।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: October 20, 2018 23:42 IST
PM Modi- India TV Hindi
PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को आजाद हिंद सरकार की 75वीं वर्षगांठ पर लाल किले पर राष्ट्रध्वज फहराएंगे। पारंपरिक रूप से देश के प्रधानमंत्री 15 अगस्त को ही ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रध्वज फहराते हैं। इस वर्ष मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अगुवाई और प्रेरणा से बनी आजाद हिंद सरकार की वर्षगांठ मनाने के लिए लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे।

Related Stories

एक अधिकारिक बयान के मुताबिक, इस ऐतिहासिक समारोह में केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और इंडियन नेशनल आर्मी(आईएनए) के सैनिक आर.एस. छिकारा के अलावा अन्य लोग शामिल होंगे। आजाद हिंद सरकार की स्थापना सुभाष चंद्र बोस के विचारों से प्रेरित होकर 21 अक्टूबर, 1943 को सिगापुर में की गई थी। इस समारोह के संपन्न होने तक लाल किला आम लोगों और आगंतुकों के लिए बंद रहेगा। प्रधानमंत्री आजाद हिंद फौज या आईएनए को समर्पित एक संग्रहालय की आधारशिला भी रखेंगे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement