Friday, April 19, 2024
Advertisement

दिल्ली में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम खुशगवार

दिल्ली के कई हिस्सों में रातभर हुई बारिश से रविवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाओं ने छुट्टी का दिन सुहावना बना दिया।

Bhasha Reported by: Bhasha
Published on: September 22, 2019 20:03 IST
Delhi Rain- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम खुशगवार 

नई दिल्ली। दिल्ली के कई हिस्सों में रातभर हुई बारिश से रविवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाओं ने छुट्टी का दिन सुहावना बना दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा में आर्द्रता का स्तर 89 और 74 प्रतिशत के बीच रहा। सफदरजंग वेधशाला में पिछले 24 घंटे के दौरान रविवार तक सुबह साढ़े आठ बजे तक 23.4 मिमी और पालम वेधशाला में 33.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की बारिश या बूंदा बांदी की संभावना के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। सोमवार को अधिकतम तापमान के 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35.2 और 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement