Thursday, April 25, 2024
Advertisement

अगर राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ तो लोगों का भाजपा से भरोसा उठ जाएगा: रामदेव

योग गुरु रामदेव ने रविवार को यहां राम मंदिर के निर्माण के लिए अध्यादेश लाने की मांग करते हुए कहा कि अगर अयोध्या में मंदिर का निर्माण नहीं हुआ तो लोगों का भाजपा पर से भरोसा उठ जाएगा।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: December 02, 2018 22:52 IST
People will lose faith in BJP if Ram temple is not built: Ramdev- India TV Hindi
People will lose faith in BJP if Ram temple is not built: Ramdev

अहमदाबाद: योग गुरु रामदेव ने रविवार को यहां राम मंदिर के निर्माण के लिए अध्यादेश लाने की मांग करते हुए कहा कि अगर अयोध्या में मंदिर का निर्माण नहीं हुआ तो लोगों का भाजपा पर से भरोसा उठ जाएगा। उन्होंने कहा कि एक लोकतंत्र में संसद न्याय के लिए शीर्ष मंदिर है और नरेंद्र मोदी सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए एक अध्यादेश ला सकती है।

Related Stories

योग गुरु ने कहा कि अगर मंदिर नहीं बना, वह भी तब जब करोड़ों लोग उसे बनते हुए देखना चाहते हैं तो लोगों का भाजपा पर से भरोसा उठ जाएगा जो पार्टी के लिए अच्छा नहीं होगा। रामदेव की यह टिप्पणी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में तेजी लाने की मांग के बीच आयी है।

उन्होंने कहा कि राम राजनीति का विषय नहीं हैं बल्कि देश का गौरव हैं। राम हमारे पूर्वज हैं, हमारी संस्कृति, गौरव और हमारी आत्मा हैं। उन्हें राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को खुद से मंदिर बनाना है तो इसका मतलब होगा कि वे या तो न्यायपालिका या संसद का सम्मान नहीं करते। पिछले सप्ताह, देश के विभिन्न हिस्सों से राम भक्त मंदिर के निर्माण पर जोर देने के लिए एक दक्षिण 

पंथी समूह विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित जनसभा में भाग लेने के लिए एकत्रित हुए थे।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement