Friday, April 19, 2024
Advertisement

कश्मीर: नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी, सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब, महिला घायल

वहीं उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम के उल्लंघन में पाकिस्तान की सेना द्वारा की गई गोलीबारी में मंगलवार को एक महिला घायल हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सेना के प्रवक्ता ने यहां कहा, "पाकिस्तान की सेना ने उड़ी के नांबला और बाज इलाके म

India TV News Desk Edited by: India TV News Desk
Published on: August 16, 2017 9:37 IST
LoC- India TV Hindi
LoC

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तानी सेना ने मेंधार सेक्टर के मनकोटे में नियंत्रण रेखा पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे 4 ठिकानों पर फायरिंग की और मोर्टार दागे। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। इस साल अब तक पाकिस्तान ने करीब 250 बार से ज्यादा युद्धविराम का उल्लंघन किया है, जबकि पिछले साल 228 दफा ही पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया था। अभी जबकि साल खत्म होने मे पांच महीने बचे हैं। ये भी पढ़ें: कश्मीर पर PM मोदी के बयान का J&K में जोरदार स्वागत, जानिए किसने क्या कहा?

वहीं उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम के उल्लंघन में पाकिस्तान की सेना द्वारा की गई गोलीबारी में मंगलवार को एक महिला घायल हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सेना के प्रवक्ता ने यहां कहा, "पाकिस्तान की सेना ने उड़ी के नांबला और बाज इलाके में नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम के उल्लंघन में अकारण गोलीबारी की।"

इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना जिले के बालाकोट सेक्टर में घटित हुई है। मृतक महिला की पहचान रुकैया बी. के रूप में हुई। वहीं बुधवार को भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। पाक की तरफ से हुई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था।

पाकिस्तानी सेना के जवानों ने एलओसी पर केजी सेक्टर को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान आर्मी ने पुंछ जिले के मानकोटा इलाके में सीजफायर का उल्लंघन किया। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी की फायरिंग में मारे गए जवान की पहचान सिपाही पवन कुमार के रूप में हुई है।

 
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने सात अगस्त को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर की बाबा खोरी पट्टी में एलओसी पर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना इस साल एक अगस्त तक 285 बार ऐसे संघर्ष विराम उल्लंघन कर चुकी है।

पिछले साल यह संख्या 228 थी। आपको बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीज फायर का उल्लंघन हो रहा है। साथ ही घुसपैठ की घटनाएं भी पिछले कुछ महीनों में काफी बढ़ गई हैं। इसमें भारत की तरफ से मुंहतोड़ जवाब तो दिया जा रहा है लेकिन जवान भी शहीद हो रहे हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement