Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

पाकिस्तान ने फिर किया सीज़फायर का उल्‍लंघन, पुंछ में अग्रिम इलाकों में मोर्टार के गोले दागे

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे अग्रिम इलाकों पर सोमवार को मोर्टार के गोले दागे।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: April 01, 2019 11:19 IST
cease fire- India TV Hindi
cease fire

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे अग्रिम इलाकों पर सोमवार को मोर्टार के गोले दागे। घटना के कारण सीमा पर रहने वालों लोगों में भय का माहौल है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह लगातार चौथा दिन है जब पाकिस्तान ने पुंछ और राजौरी दोनों जिलों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। 

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह करीब 7.40 बजे पुंछ जिले में शाहपुर और करनी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार के गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।प्रवक्ता ने बताया, ‘‘भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।’’ 

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा अग्रिम इलाकों में भारी संख्या में मोर्टार के गोले दागने और असैन्य इलाकों को निशाना बनाये जाने के कारण निवासियों में भय व्याप्त हो गया है।उन्होंने बताया कि कस्बा, कर्नी, गुंतारियन और शाहपुर के अलग-अलग गांवों में मोर्टार के गोले गिरे जिसके कारण लोग घरों मे रहने के लिए विवश हुये और हताहत होने से बचने के लिए एहतियाती उपाय किये। 

अधिकारियों ने बताया कि भारी गोलाबारी जारी है लेकिन भारतीय पक्ष में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में एहतियाती तौर पर सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement