Friday, March 29, 2024
Advertisement

पाकिस्तान ने पुंछ में संघर्षविराम का उल्लंघन किया, एक व्यक्ति घायल

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ जिले में सेना की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की जिसमें एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published on: March 31, 2019 8:11 IST
Pakistan LOC- India TV Hindi
Pakistan LOC

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ जिले में सेना की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की जिसमें एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

अधिकारियों ने बताया कि मनकोट सेक्टर के नराला गांव में मोहम्मद मुश्ताक अपने घर के पास गिरे मोर्टार से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। 

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के मनकोट और कृष्णाघाटी सेक्टरों में रात लगभग 8 बजे से मोर्टार दागने शुरू किये और छोटे हथियारों से गोलीबारी भी की। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। आखिरी खबर मिलने तक सीमा पर दोनों ओर से गोलीबारी चल रही थी। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement