Thursday, May 02, 2024
Advertisement

पाकिस्तान ने 12 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, नेशनल फिशवर्कर्स फोरम अध्यक्ष ने दी जानकारी

पाकिस्तान के बलों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास गुजरात के अपतटीय क्षेत्र में 12 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया जो दो नौकाओं में सवार थे। यह जानकारी मछुआरों के संगठन नेशनल फिशवर्कर्स फोरम के अध्यक्ष मनीष लोढारी ने रविवार को दी।

IndiaTV Hindi Desk Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: November 11, 2018 22:19 IST
Pakistan arrests 12 Indian fishermen- India TV Hindi
Pakistan arrests 12 Indian fishermen

अहमदाबाद: पाकिस्तान के बलों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास गुजरात के अपतटीय क्षेत्र में 12 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया जो दो नौकाओं में सवार थे। यह जानकारी मछुआरों के संगठन नेशनल फिशवर्कर्स फोरम के अध्यक्ष मनीष लोढारी ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि मछुआरों की एक नौका कुछ दिन पहले पोरबंदर से समुद्र में गई थी, जबकि दूसरी नौका देवभूमि द्वारका जिले के ओखा से रवना हुई थी।

Related Stories

लोढारी ने कहा, ‘‘दो दिन पहले मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं, जिनमें छह-छह मछुआरे सवार थे, को पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने अंतरराष्ट्रीय जलसीमा के पास पकड़ लिया। हमें शनिवार को इस बारे में पुष्टि मिली।’’ उन्होंने बताया कि यह चौथी बार है जब अगस्त में मछली पकड़ने का नया सत्र शुरू होने के बाद पाकिस्तानी एजेंसियों ने भारतीय मछुआरों को पकड़ा है।

लोढारी ने बताया कि इन चार घटनाओं में 58 मछुआरे पकड़े गए हैं। उन्होंने दावा किया कि फिलहाल गुजरात के 450 मछुआरे पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं। लोढारी ने बताया कि गुजरात के मछुआरों की कुल 1,061 नौकाएं पाकिस्तान के कब्जे में हैं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement